गल्ला मंडी, उरई में महिला मजदूर के परिवार पर हमला—पीड़िता ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार की*
By Shubh Bhaskar ·
27 Feb 2026 ·
102 views
*गल्ला मंडी, उरई में महिला मजदूर के परिवार पर हमला—पीड़िता ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार की*
दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जालौन
उरई -श्रीमती सुनीता अहिरवार (पत्नी स्व. कढ़ोरे), जो गल्ला मंडी उरई की फर्म विनय ट्रेडर्स पर बच्चों के साथ रह कर पल्लेदारी करती हैं, ने पुलिस अधीक्षक जालौन को शिकायती पत्र दिया है। 24 फ़रवरी 2026 की रात लगभग 11 बजे संजय पाण्डेय उर्फ ‘चेला’ (लहारियापुरवा उरई) शराब के नशे में श्यामजी पाण्डेय उर्फ टीटीआई और सत्य प्रकाश पाण्डेय के साथ वहाँ पहुँचा। आरोप है कि संजय ने प्रार्थिनी की पुत्री तारा को बुरी नीयत से पकड़कर पटक दिया; विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।
बचाव में आए पुत्र वसंत कुमार उर्फ लम्बू (पूरे शरीर पर गंभीर चोटें), सुनील (हाथ में फ्रैक्चर), पड़ोसी जय नारायण (पैर का फ्रैक्चर) और नीरज (सिर में गंभीर चोट, झाँसी में उपचाररत) घायल हुए। पीड़िता के अनुसार हमलावर जाते-जाते धमकी दे गए कि अगली बार लड़की नहीं बचेगी। पत्र में कहा गया कि संजय पाण्डेय पर पहले मोटरसाइकिल चोरी और श्यामजी पाण्डेय पर यूनियन बैंक राशि गबन का मुकदमा दर्ज है। प्रार्थिनी ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की माँग की है।