ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कैंपस प्लेसमेंट शिविर में 565 युवाओं को मिला रोजगार व प्रशिक्षण का अवसर*

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 23 views
*कैंपस प्लेसमेंट शिविर में 565 युवाओं को मिला रोजगार व प्रशिक्षण का अवसर*

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय चित्तौड़गढ़ एवं विजन कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर रोड स्थित विजन कॉलेज परिसर में शुक्रवार को कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ जिला रोजगार अधिकारी राहुल देव सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. माजिद हुसैन खान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए।
शिविर में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें IPE Global, जयपुर सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं।

शिविर में लगभग 725 आशार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न पदों पर 479 युवाओं को रोजगार के प्रारंभिक अवसर प्रदान किए गए तथा 86 युवाओं का चयन प्रशिक्षण हेतु किया गया। इस प्रकार कुल 565 युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त हुए।

जिला रोजगार अधिकारी ने सभी कंपनियों के स्टॉल का अवलोकन कर साक्षात्कार प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली तथा चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला रोजगार कार्यालय के राजेन्द्र उपाध्याय (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी), पियूष गांधी (वरिष्ठ सहायक), संतोष कुमार शर्मा (कनिष्ठ सहायक), राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के जिला समन्वयक हरिशंकर शर्मा, कार्यालय सहायक राकेश दाधीच एवं विजन कॉलेज के सुभाष पारीक, पंकज दलाल सहित समस्त स्टॉफ का सहयोग सराहनीय रहा।
इस क्रम में आगामी माह मार्च में पुनः इसी प्रकार का कैंपस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, ताकि अधिकाधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube