ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

साँवरिया सेठ के दरबार में सहस्त्रबाहु नारी शक्ति की फाग उत्सव की धूम:, ठाकुर जी को धराया 'वागा,

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 33 views
साँवरिया सेठ के दरबार में सहस्त्रबाहु नारी शक्ति की फाग उत्सव की धूम:, ठाकुर जी को धराया 'वागा,
दैनिक शुभ भास्कर शंकर सिंह राठौड़ राजस्थान उदयपुर मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री साँवरिया सेठ मंदिर में सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन द्वारा आयोजित 'फाग उत्सव' ने भक्ति की नई ऊंचाइयां छुईं ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच कलाल समाज सहस्त्रबाहु नारी शक्ति की महिलाओं ने मंदिर परिसर में ऐसी धूम मचाई कि हर कोई भावविभोर हो गया। अध्यक्ष कल्पना पूर्बिया ने बताया कि
श्रद्धा भाव से पोशाक,फूलो व नोटों की माला, चॉकलेट, फल और फूलों की टोकरियाँ के साथ प्रभु को प्रिय मिश्री-मावा अर्पित किया गया। साथ ही, सभी की ओर से शुद्ध भोजन का भोग भी लगाया गया। जिसे पाकर सखिया निहाल होगई ।
ढोल-नगाड़ों के साथ संगठन की महिलाएं नाचती-गाती मंदिर पहुँचीं। सारी महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था ,पूरे मंदिर परिसर में 'साँवरिया सेठ' के जयकारों और फाग के गीतों की धूम मची रही।कलाल समाज की महिलाओं ने अपनी पारंपरिक फाग पोशाक के साथ इस उत्सव को और भी भव्य बना दिया।
*आस्था और संस्कृति का अनूठा संगम* -
अध्यक्ष कल्पना पुर्बिया बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में नारी शक्ति को एकजुट करना और अपनी सांस्कृती व भक्ति सहेजना व जीवित रखना है । फाग उत्सव की आयोजक रही ।
कल्पना पुर्बिया, कंचन टांक, गायत्री पुर्बिया,धारावती सुहालका , दुर्गा टांक, तारा पुर्बिया, हेमा चौधरी ने उत्सव को उत्साह एवं उमंग के रंगों से इन क्षणों को सरोबार किया । राधा कृष्ण संबंधित अनेक प्रतियोगिताएं रखी गई। जिसमें किरण सुहालका, मीना सुहालका, जय श्री पटेल, कृष्णा सुहालका, सीमा पूर्बिया, अंजलि टॉक, संगीता चौधरी प्रीति टाक विजेता रही।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube