द्वितीय तुलसी शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर हुआ पोस्टर का विमोचन।
By Shubh Bhaskar ·
24 Dec 2025 ·
36 views
द्वितीय तुलसी शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर हुआ पोस्टर का विमोचन।
25 दिसंबर गुरुवार को तुलसी दिवस व गौ माता राष्ट्र माता कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी चोमू शहर में सर्व समाज जागृति संघ और बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के बैनर तले 25 दिसंबर गुरुवार को तुलसी दिवस पर विशाल तुलसी शोभायात्रा व गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के लिए चोमू शहर रेलवे स्टेशन रोड श्याम नगर स्थित श्याम मंदिर से तुलसी शोभा यात्रा का भव्य शुभारंभ होगा। शोभा यात्रा शाही लवाजमें के साथ निकाली जाएगी। शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पोस्टर का विमोचन किया गया। सर्व समाज जागृति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेश चंद शर्मा ने शोभा यात्रा की तैयारीयों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को लोग क्रिसमस डे मानते हैं जो की पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है इस क्रिसमस डे को छोड़कर हमारे देश में 25 दिसंबर को सभी देशवासी तुलसी दिवस मनाएं इसी को लेकर पूरे साल भर हर महीने की 25 तारीख को तुलसी की शोभायात्रा निकलते हैं। साथ ही गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं। राज्य और केंद्र सरकार से इसकी मांग कर रहे हैं। 25 दिसंबर को प्रातः 11: बजे रेलवे स्टेशन रोड श्याम नगर स्थित श्याम मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभा यात्रा शाही लवाजमें के साथ निकाली जाएगी।
जिसमें सभी महिलाएं अपने सिर पर तुलसी के गमले लेकर चलेगी साथ ही पुरुष भी गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के बैनर लेकर चलेंगे। शोभायात्रा में कई संत महात्मा व गणमान्य नागरिक ठिकाना गंगा बाग के महंत प्रकाश दास महाराज, शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी,प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सुमित दुबे, रैणी तहसील अध्यक्ष संगीता बाई किन्नर, भोपाल शिव शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष अभिषेक राठोड़, शिव शक्ति संगठन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरव गौर सहित अनेक लोग कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। शोभायात्रा सुभाष सर्किल,धोली मंडी,थाना मोड होते हुए राजविलास गार्डन पहुंचेगी। शोभायात्रा में शामिल सभी धर्मावलंबियों को निशुल्क भोजन प्रसादी के बाद विसर्जन होगा। इस दौरान समाजसेवी अखिलेश चतुर्वेदी, डॉक्टर अक्षत चतुर्वेदी, ताराचंद अग्रवाल परशुराम रक्षक दल द्वारा संचालित ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ब्लॉक अध्यक्ष अंजना शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहेंगे।