ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 1 मार्च को।

By Shubh Bhaskar · 25 Feb 2026 · 34 views
अलवर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 1 मार्च को।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों का चयन अब जिला स्तर के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
यह जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत विभाग, अलवर के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन ०1 मार्च 2026 को प्रातः ०8 बजे इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी चयनित खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है, ताकि प्रतियोगिता का शुभारंभ समयानुसार हो सके। खेल प्रेमियों में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी सचिव सुनील कुमार शर्मा द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube