ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नीमसरा गाँव में डॉ. अंबेडकर के अपमान पर गहराया आक्रोश, असामाजिक तत्वों ने फाड़ा साइनबोर्ड जातिसूचक गालियां देकर दी जान से मारने की धमकी, भीम आर्मी ने थाना अधिकारी को सौंपा परिवाद।

By Shubh Bhaskar · 25 Feb 2026 · 235 views
दैनिक शुभ भास्कर


संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


नीमसरा गाँव में डॉ. अंबेडकर के अपमान पर गहराया आक्रोश, असामाजिक तत्वों ने फाड़ा साइनबोर्ड
जातिसूचक गालियां देकर दी जान से मारने की धमकी, भीम आर्मी ने थाना अधिकारी को सौंपा परिवाद।

कोटा नीमसरा इलाके की न्यू बैरवा बस्ती में नीमसरा असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के साइनबोर्ड को क्षतिग्रस्त करने का मामला गरमा गया है। इस कायराना हरकत से स्थानीय दलित समाज और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई है।
धमकी से फैला तनाव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नं. 2 स्थित बैरवा बस्ती के युवाओं ने श्रद्धापूर्वक बाबा साहब का साइनबोर्ड लगाया था। आरोप है कि 22 फरवरी को रजत योगी सनोप धनराज योगी नामक व्यक्ति ने न केवल इस बोर्ड को फाड़कर क्षतिग्रस्त किया, बल्कि विरोध करने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता विवेक बैरवा को फोन कर भद्दी गालियां दीं। आरोपी ने खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि "जो भी अंबेडकर की राह पर चलेगा, उसे काट दिया जाएगा।"

शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश
शिकायतकर्ता विवेक बैरवा ने बताया कि यह कृत्य समाज के दो वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने और शांति भंग करने की एक सोची-समझी साजिश है। महापुरुषों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना के बाद से ही बस्ती के लोगों में असुरक्षा का भाव है।

पुलिस से न्याय की गुहार
भीम आर्मी और बस्ती के युवाओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ SC/ST एक्ट और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेजा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube