दयानंद नगर में होली मिलन समारोह व फाग उत्सव का किया आयोजन।
By Shubh Bhaskar ·
25 Feb 2026 ·
16 views
दयानंद नगर में होली मिलन समारोह व फाग उत्सव का किया आयोजन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- आदर्श सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दयानंद नगर, अलवर में होली मिलन समारोह एवं फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के साथ रंगों के इस पर्व को उत्साह और प्रेम के वातावरण में मनाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि सुभाष चोपड़ा (सानिया अस्पताल)एवं समाजसेवी राजेश जोशी ने मां सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महेश मुद्गल,पुनीत कुमार, विष्णु शर्मा, नरेश चौधरी,वीरा लता रानी शर्मा एवं निशा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौ सेवक गोरधन लाल खेमानी ने की।
इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी सभी अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के साथ होली मिलन कर उन्हें प्रोत्साहित किया।पूर्व पार्षद दिनेश खंडेलवाल द्वारा बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
संस्था की ओर से प्रिंसिपल पायल प्रधान एवं सुनील कुमार ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य पायल प्रधान ने बताया कि सोसाइटी की ओर से यह होली मिलन समारोह एवं फाग उत्सव प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिससे दिव्यांग बच्चों को सामाजिक सहभागिता का अवसर मिलता है और उनमें उत्साह का संचार होता है।