ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

संस्थाओं में गठित बाल संरक्षण समिति को प्रभावी बनाएं-ध्रुव कुमार कविया

By Shubh Bhaskar · 25 Feb 2026 · 48 views
संस्थाओं में गठित बाल संरक्षण समिति को प्रभावी बनाएं-ध्रुव कुमार कविया
संस्थाओं में गठित बाल संरक्षण समिति को प्रभावी बनाएं-ध्रुव कुमार कविया

बाल संरक्षण पर दो दिवसीय नॉलेज एक्सचेंज कार्यशाला संपन्न

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर “बाल सुरक्षा के मुद्दे पर कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्थाएँ अपनी संस्थानों में गठित बच्चों के लिए समिति को प्रभावी बनाने के लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है ताकि अधिक से अधिक बच्चों को शोषण से बचाया जा सके |” उक्त विचार राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य ध्रूवकुमार कविया द्वारा व्यक्त किये गए | वे यहाँ जतन संस्थान और रेनबो होम्स संस्थान द्वारा बप्पा रावल सभागार, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविध्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय नॉलेज एक्सचेंज कार्यशाला में बोल रहे थे |

जतन संस्थान के निदेशक डॉ कैलाश बृजवासी द्वारा कार्यशाला में पधारे संभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्य और रूपरेखा से अवगत करवाया गया | दिव्यांशु पाठक ने जतन संस्थान् के द्वारा संचालित परियोजना के बारें में बताया गया |

प्रीति मैथ्यू ने रेनबो होम्स के बाल संरक्षण पर किये कार्यों से अवगत करवाते हुए पीपीटी के माध्यम से भारत में बच्चों की स्थितियाँ, बाल अधिकार, यूएनसीआरसी तथा कॉमिक्स के माध्यम से बाल संरक्षण समिति की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया |

संभागियों के चार समूह में जोड़कर बाल दुर्व्यवहार शारीरिक, मानसिक, यौनिक और परवरिश में लापरवाही/उपेक्षा के मुद्दों को ड्राइंग के माध्यम से कार्ड शीट पर उकेरा गया | यौन शोषण से जुड़ी मामलों की अखबार की खबरों पर चर्चा की |बाल सुरक्षा के लिए अपने संस्थान में हम क्या कदम उठाएंगे इसकी लिस्टिंग की गयी

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube