हाईवा सौदे में 2 लाख की ठगी का आरोप, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी!
By Shubh Bhaskar ·
25 Feb 2026 ·
88 views
हाईवा सौदे में 2 लाख की ठगी का आरोप, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी!
दैनिक शुभ भास्कर सूरज सिंह राजपूत उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड ललितपुर तालबेहट निवासी सपा नेता स्वामी प्रसाद पर गंभीर आरोप, पीड़ित ने एसपी छह से लगाई न्याय की गुहार
वाहन खरीद-फरोख्त के एक सौदे में लाखों रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। झांसी जनपद के थाना बबीना क्षेत्र के ग्राम बधौरा निवासी महेन्द्र पुत्र शिवकुमार ने तालबेहट निवासी स्वामी प्रसाद पुत्र बृजलाल (जाति यादव), निवासी सिविल लाइन, तालबेहट, थाना कोतवाली तालबेहट पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
12 लाख में हुआ था हाईवा का सौदा, ढाई लाख दी थी पेशगी
पीड़ित महेन्द्र के अनुसार, दिनांक 06 जनवरी 2025 को उसने स्वामी प्रसाद से हाईवा ट्रक संख्या UP94 T 3311 को 12,00,000 रुपये में खरीदने का सौदा किया था। तय शर्तों के अनुसार एक माह के भीतर पूरी रकम अदा कर वाहन अपने नाम ट्रांसफर कराया जाना था।
महेन्द्र का आरोप है कि उसने बतौर पेशगी 1,00,000 रुपये नकद और 1,50,000 रुपये फोनपे के माध्यम से, कुल 2,50,000 रुपये अदा कर दिए थे।
न वाहन मिला, न लौटाए पूरे पैसे
शिकायत में कहा गया है कि तय समय बीत जाने के बावजूद न तो वाहन दिया गया और न ही पूरी पेशगी वापस की गई। पीड़ित का कहना है कि उसे केवल 50,000 रुपये ही लौटाए गए, जबकि शेष 2,00,000 रुपये देने से साफ इनकार कर दिया गया।
पैसे मांगने पर धमकी, “जहां शिकायत करनी है कर दो”
महेन्द्र का आरोप है कि जब उसने बकाया राशि मांगी तो स्वामी प्रसाद ने कथित तौर पर धमकी दी कि “जहां मर्जी शिकायत कर दो, मैं कोई पैसा नहीं दूंगा।” इतना ही नहीं, झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मरवाने की भी धमकी दी गई।
एसपी से कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने दिनांक 24 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर शेष 2,00,000 रुपये दिलवाने तथा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह है कि पुलिस इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करती है। यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो यह मामला वाहन खरीद-बिक्री के नाम पर संगठित ठगी की बड़ी कड़ी भी साबित हो सकता है।