ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ कुंड मोहल्ले में खाटूश्याम बाबा का संकीर्तन एवं फागोत्सव धूमधाम से आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 23 Feb 2026 · 55 views
राजगढ़ कुंड मोहल्ले में खाटूश्याम बाबा का संकीर्तन एवं फागोत्सव धूमधाम से आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ कस्बे के ऐतिहासिक एवं प्राचीन कुण्ड पर श्याम समिति के तत्वावधान में खाटूश्याम बाबा का भव्य संकीर्तन एवं फागोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला व बच्चों ने भाग लेकर भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित की।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा के अलौकिक श्रृंगार और विधिवत पूजन के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालु महिलाओं ने दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। संकीर्तन के दौरान भजन गायक कलाकार जगमोहन पाराशर और वकील निराला ने “आज ब्रज में होली रे रसिया…”, “रंग मत डारे रे सांवरिया…” तथा “होली खेले रे रघुवीरा…” जैसे भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया।भजनों पर श्रद्धालु तालियों की गूंज के साथ झूम उठे।
फागोत्सव के अवसर पर महिलाओं ने फूलों और गुलाल से होली खेलते हुए नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर रंगों और भक्ति के उल्लास से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में पुष्पा खंडेलवाल पत्नी गुलाब खंडेलवाल द्वारा पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस अवसर पर शिवानी बाई किन्नर, रेखा बाई किन्नर सहित सैकड़ों महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।
पंडित बंटी शर्मा,राजू शर्मा,राजू पटवा,संतोष शर्मा,राजू मददगार द्वारा सभी अतिथियों का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube