मल्टीनेशनल कंपनी कोग्निवेरा राजस्थान के बच्चों को देगी स्कॉलरशिप
By Shubh Bhaskar ·
22 Feb 2026 ·
10 views
मल्टीनेशनल कंपनी कोग्निवेरा राजस्थान के बच्चों को देगी स्कॉलरशिप
राजस्थान की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय पर्यटन में दिलचस्पी रखने वाले बच्चों के लिए आईटी कंपनी कोग्निवेरा ने यह पहल की है ।
कोग्निवेरा के फाउंडर कमलेश शर्मा ने जयपुर बाल महोत्सव का पोस्टर जारी करते हुए कहा डिजिटल बाल मेला का यह कार्यक्रम हमारे जिलों से पलायन रोकने की बेहतरीन कोशिश है ।
उन्होंने कहा उनकी कंपनी जयपुर बाल महोत्सव में भाग लेने वाले बच्चों में से विजेताओं को उनका कैरियर बनाने में मदद करेगी ।
1 से 3 अप्रैल को जयपुर में आयोजित होने वाले बाल महोत्सव में राजस्थान के सभी ज़िलो के बच्चे भाग ले सकते हैं । बच्चों से किसी तरह का रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा । कोग्निवेरा के फाउंडर ने बच्चों से अपील की है कि वह बड़ी संख्या में इस महोत्सव में भाग लेकर अपने जिले का नाम रोशन करें ।
डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा ने बताया कि जैसे 26 जनवरी को राजपथ पर सभी राजयों की झांकी प्रदर्शित की जाती है वैसे ही पिंजरा पोल गौशाला परिसर में राजस्थान के सभी 41 जिलों की झांकी बच्चों के द्वारा बनाई जाएगी । इनसभी झांकियो में बच्चों अपने - अपने जिले की विशेषतायों को प्रदर्शित करेंगे ।
जिन बच्चों का हेरिटेज आर्ट क्राफ्ट में मन लगता है उन सभी बच्चों के लिए यह एक बड़ा अवसर हो सकता है । गौरतलब है कि कोग्निवेरा ने हाल ही मैं जयपुर में पोलो का बड़ा आयोजन किया था जिसमे शिल्पा शेट्टी से लेकर मलाइका अरोड़ा तक सभी ने शिरकत की थी ।