ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान के बांसवाड़ा में हैवानियत 10 बदमाशों ने महिला को अगवा कर रात भर किया सामूहिक दुष्कर्म।

By Shubh Bhaskar · 24 Dec 2025 · 63 views
राजस्थान के बांसवाड़ा में हैवानियत 10 बदमाशों ने महिला को अगवा कर रात भर किया सामूहिक दुष्कर्म।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से रूह कंपा देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब ०8 से 10 बदमाशों ने महिला को उसके रिश्तेदार के साथ रास्ते में रोककर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही शुरू कर दी है। और अब तक चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
*रास्ते में रोककर रिश्तेदार को पीटा, महिला को ले गए बदमाश:*
घटना की रात पीड़िता अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर मध्य प्रदेश की ओर जा रही थी। वह पिछले ०3 साल से अपने पीहर (मायके) में रह रही थी। जब वे पंचायत के पास पहुंचे, तभी ०2-०3 बाइकों पर सवार होकर आए ०8-10 बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने पहले महिला के साथ जा रहे रिश्तेदार के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। इसके बाद, वे महिला को जबरन एक सुनसान (निर्जन) स्थान पर ले गए। बदमाशों ने महिला को रात भर बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube