ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

तस्करों पर काल बनकर टूटी मोडक पुलिस; हाईवे पर बिछाया जाल, 22 लाख की खेप जप्त

By Shubh Bhaskar · 17 Feb 2026 · 8 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

तस्करों पर काल बनकर टूटी मोडक पुलिस; हाईवे पर बिछाया जाल, 22 लाख की खेप जप्त


एसपी सुजीत शंकर के निर्देश पर बड़ी कामयाबी, अंधेरे का फायदा उठा फरार हुए तस्करों की तलाश तेज

कोटा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जंग लड़ रही कोटा ग्रामीण पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। एएसपी रामकल्याण मीणा व डीएसपी घनश्याम मीणा के सुपरविजन में मोडक पुलिस ने मटवाड़ा मोड़ पर अभेद्य नाकाबंदी की थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कुडल के पास एक संदिग्ध वरना कार को डिटेन किया गया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस की आंखें फटी रह गईं; गाड़ी में 7 बड़े प्लास्टिक कट्टों में 1.4 क्विंटल से ज्यादा डोडा-चूरा ठूंस-ठूंस कर भरा था। कार्यवाहक थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि तस्करों की पहचान के लिए हाईवे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube