घर में घुसे धामन सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू, सर्प मित्र मुकेश सैनी ने दिखाई तत्परता।
By Shubh Bhaskar ·
15 Feb 2026 ·
24 views
घर में घुसे धामन सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू, सर्प मित्र मुकेश सैनी ने दिखाई तत्परता।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- बांदीकुई- हाई स्कूल के पीछे रहने वाले सोनू बैरवा ने सूचना दी कि उनके घर के अंदर एक इंडियन रेट स्नेक (धामन सर्प) घुस आया है। सर्प को देखकर परिवार के सदस्यों में भय का माहौल बन गया और तुरंत सहायता के लिए संपर्क किया गया।
सूचना मिलते ही जीव-जंतु प्रेमी एवं गौ सेवक,सर्प मित्र मुकेश सैनी बांदीकुई तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए धामन सर्प को सुरक्षित पकड़ा। तत्पश्चात सर्प को नगरीय वन क्षेत्र बांदीकुई के जंगलों में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू के बाद सोनू बैरवा और उनके परिवार ने राहत की सांस ली तथा मुकेश सैनी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि मुकेश सैनी बांदीकुई पिछले लंबे समय से 24 घंटे निस्वार्थ भाव से बेजुबान जीवों की सेवा में जुटे हुए हैं। वे कुत्ता, बिल्ली, बंदर, सांप, जरख, पैंथर, ऊंट, मोर, गाय सहित अन्य लावारिस एवं घायल पशु-पक्षियों का निशुल्क रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते हैं। क्षेत्रवासियों ने उनके इस सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी लोगों से ही मानवता जीवित है।