ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बीरपुर राजगढ़ निवासी यशवंत मीणा, रेलवे सीटीआई ने पेश की ईमानदारी की मिसाल।

By Shubh Bhaskar · 15 Feb 2026 · 140 views
बीरपुर राजगढ़ निवासी यशवंत मीणा, रेलवे सीटीआई ने पेश की ईमानदारी की मिसाल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीगोता के गांव बीरपुर निवासी एवं सर्व समाज हैल्प टीम समिति राजगढ़ के सदस्य यशवंत कुमार मीणा, जो भारतीय रेल में सीटीआई (चीफ टिकट इंस्पेक्टर) के पद पर कार्यरत हैं, ने अपनी ईमानदारी का परिचय देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
समिति के संयोजक प्रकाश भाबला दुब्बी ने बताया कि 14 फरवरी को यशवंत कुमार मीणा मगध एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात थे। वे दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से टुंडला जंक्शन तक यात्रा के दौरान ए-1 कोच में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कोच की चौथी केबिन में सीट नंबर 30 के पास ₹500-500 के नोट बिखरे हुए दिखाई दिए।
रात्रि का समय होने के कारण अधिकांश यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। यशवंत मीणा ने सभी नोटों को सावधानीपूर्वक एकत्रित कर सुरक्षित रखा। गिनती करने पर कुल 54 हजार रुपये निकले। इसके बाद उन्होंने यात्रियों को जगाकर पूछा कि क्या किसी का कोई सामान या नकदी गुम हुई है।
एक यात्री घबराहट की स्थिति में उठा और बताया कि उसके पैसे गायब हो गए हैं। जब उससे रकम और नोटों के बारे में पूछा गया तो उसने सही जानकारी दी। पुष्टि होने पर सीटीआई ने ऑन-ड्यूटी सुरक्षा जवान को बुलाकर सभी यात्रियों की मौजूदगी में पूरी राशि संबंधित यात्री को सौंप दी।
अपनी रकम वापस पाकर यात्री बेहद भावुक हो गया और बार-बार धन्यवाद देते हुए कहा कि आज भी इंसानियत जिंदा है। उसने कहा कि इतनी बड़ी राशि लौटाना हर किसी के बस की बात नहीं होती।
इस घटना की जानकारी रेलवे मंडल और आमजन तक पहुंचने पर यशवंत मीणा की ईमानदारी की सोशल मीडिया और विभिन्न व्हाट्सएप समूहों में सराहना की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube