ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

छात्रों ने जाना आसोप बोरड़ा और कारोलाई वेटलैंड का पारिस्थितिकी तंत्र: बारहठ महाविद्यालय द्वारा शैक्षिक भ्रमण अयोजित

By Shubh Bhaskar · 14 Feb 2026 · 34 views
छात्रों ने जाना आसोप बोरड़ा और कारोलाई वेटलैंड का पारिस्थितिकी तंत्र: बारहठ महाविद्यालय द्वारा शैक्षिक भ्रमण अयोजित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा, 14 फरवरी, 2026 – श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय शाहपुरा के विद्यार्थियों के लिए प्राचार्य डॉ पुष्कर राज मीणा के सानिध्य एवं प्रो. धर्मनारायण वैष्णव तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी थानमल परिहार के निर्देशन में एक विशेष वन्यजीव शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के दौरान के दौरान छात्रों ने आसोप बोरड़ा कंजर्वेशन रिजर्व के घास के मैदान में पाए जाने वाले काले हिरण और कारोलाई वेटलैंड के समृद्ध जलीय जीवन का गहराई से अवलोकन किया। कंजर्वेशन रिजर्व के भ्रमण के दौरान छात्रों ने क्षेत्र की अनूठी जैव विविधता को देखा। यहाँ विद्यार्थियों को स्थानीय वन्यजीवों विशेष रूप से काले हिरण और घास के मैदान में फैले प्राकृतिक वनस्पति तंत्र को समझने का अवसर मिला। कारोलाई वेटलैंड पहुँचने पर छात्रों ने विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी और स्थानीय पक्षियों का दीदार किया। वन्यजीव विशेषज्ञों ने छात्रों को जलीय पारिस्थितिकी (Wetland Ecosystem) और जल संरक्षण में इन आर्द्रभूमियों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। भ्रमण के अंत में सभी विद्यार्थियों ने 'प्रकृति और जल स्रोतों' के संरक्षण का संकल्प लिया।
प्राणिशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो धर्मनारायण वैष्णव ने बताया कि, आसोप बोरड़ा और कारोलाई वेटलैंड जैसे क्षेत्र जैव विविधता के केंद्र हैं। विद्यार्थियों को यहाँ लाने का उद्देश्य उन्हें यह समझाना था कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस शैक्षिक भ्रमण ने विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से परे वास्तविक धरातल पर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भ्रमण के दौरान वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. प्रियंका ढाका, डॉ दीपक मित्तल, विनय शर्मा, पूजा शर्मा, सहायक वनपाल महेंद्र कोली एवं वन विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube