ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त, स्वामी गौ पुत्र राधा मोहन परमहंस महाराज को मिली जिम्मेदारी।
By Shubh Bhaskar ·
14 Feb 2026 ·
24 views
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त, स्वामी गौ पुत्र राधा मोहन परमहंस महाराज को मिली जिम्मेदारी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- आगरा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा 13 फरवरी को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक पद पर स्वामी गौ पुत्र राधा मोहन परमहंस महाराज की नियुक्ति की घोषणा की गई। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि यह नियुक्ति गौ सेवा और सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन पूरे भारत में निस्वार्थ भाव से 24 घंटे गौ माताओं और सनातन धर्म की सेवा एवं संरक्षण के लिए कार्यरत है। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और संगठन का सहयोग करें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानकारी दी कि संगठन को मजबूत करने के लिए नया प्रस्ताव तैयार किया गया है। संगठन में केवल वही लोग शामिल किए जा रहे हैं जो निस्वार्थ भाव से गौ सेवा और धर्म रक्षा के कार्य में समर्पित हैं। संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी टीम की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है, और वेबसाइट पर सूचीबद्ध सदस्यों को ही संगठन का अधिकृत समर्थन प्राप्त होगा।
संगठन के अन्य पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं। राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार द्वारा कोरियर संबंधी कार्य देखे जाएंगे, जबकि राष्ट्रीय महामंत्री गौ पुत्र राम देव मिश्रा वेबसाइट का संचालन संभालेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौ पुत्र रवि कुमार शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ मीडिया प्रभारी गौ पुत्र यादविन्द्र कुमार हिन्दू, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा तथा राष्ट्रीय महासचिव गौ पुत्र रघुनाथ सिंह धाकरे सहित अन्य कार्यकर्ता संगठनात्मक गतिविधियों की जिम्मेदारी निभाएंगे। कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौ पुत्री रनिया सिंह धाकरे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन में सदस्यता के इच्छुक व्यक्तियों से आधार कार्ड, एक फोटो और निर्धारित शुल्क भेजने का अनुरोध किया गया है, ताकि उन्हें आई कार्ड, अथॉरिटी लेटर और अन्य सामग्री कोरियर के माध्यम से उपलब्ध कराई जा सके। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9258311537 जारी किया गया है।