कड़ाके की ठंड को देखते हुए सर्व समाज हेल्प टीम राजगढ़ ने चोथे दिन रामनगर विधालय के नौनिहालों को चरण पादुका पहनाईं।
By Shubh Bhaskar ·
23 Dec 2025 ·
14 views
कड़ाके की ठंड को देखते हुए सर्व समाज हेल्प टीम राजगढ़ ने चोथे दिन रामनगर विधालय के नौनिहालों को चरण पादुका पहनाईं।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- रैणी-अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र में विगत कई वर्षों से जनहित के कार्य करती आ रही सर्व समाज हेल्प टीम समिति राजगढ़ ने कड़ाके की ठंड के बीच राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मीणा ग्वाडा़ रामनगर (रैणी) में मुख्य अतिथि रैणी उपखंड अधिकारी हरकेश मीना के नेतृत्व में स्कूली बच्चों को चरण पादुका पहनाकर मानवता की मिसाल पेश की। समिति के संयोजक प्रकाश भाबला दुब्बी व सदस्य रामकेश गुरुजी, महेंद्र कसाना ने बताया कि समिति द्वारा चलाए गए 'चतुर्थ चरण पादुका'अभियान के तहत दिसंबर 2025 के चतुर्थ चरण के चोथे दिन रामनगर विधालय में नंगे पांव स्कूल आने वाले सभी बच्चों को चरण पादुका (जुते-मोजे) पहनाएं।
यह शुभ कार्य टीम के सदस्यों ने अपने हाथों से बच्चों को जूते-मौजे पहनाए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रैणी एसडीएम हरकेश मीना रहें। विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत जामडोली पंचायत एजुकेशन आफिसर नेमीचंद मीना रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने टीम का भव्य स्वागत किया और इस पहल को बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह जगाने वाला बताया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति की सहायता करना और युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना रहा। मुख्य अतिथि हरकेश मीना व पीईओ नेमीचंद मीना दोनों अतिथियों ने समिति के कार्यों की भुरी भुरी प्रशंसा की और टीम कार्य की सराहना की और उपखंड अधिकारी ने उपस्थित लोगों से कहा की जब हमको दैने लायक कुछ दे रखा है तो छोटी मोटी सेवा कार्य जरुर करे और सर्व समाज हैल्प टीम से प्रेरणा लेकर हर जरुरतमंद की सेवा करनी चाहिए कार्यक्रम की अध्यक्षता टीम के कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र मीना ने की चरण पादुका वितरण के दौरान हरकेश मीना उपखंड अधिकारी रैणी, नेमीचंद मीना पीईओ जामडोली, महेंद्र मीना आदुका, शैतान भांकरी,कोषाध्यक्ष प्रमोद सैनी,जैयन अनावडा,महेंद्र कसाना, मुकेश बमणावत पलवा ,रामकेश मीणा अध्यापक, सुनील भाकरी,मोहनलाल मीणा, प्रधानाध्यापक रामेश्वर दयाल मीणा, छोटे लाल,कजोड गुर्जर, मुलचंद,रामसिंह सहित विधालय स्टाफ छात्र छात्राएं व ग्रामीणजन उपस्थित थे मिडिया को खबर प्रकाश भाबला दुब्बी के द्वारा दी गई।