कामां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ सौंपा ज्ञापन!
By Shubh Bhaskar ·
13 Feb 2026 ·
10 views
कामां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ सौंपा ज्ञापन!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- कामां- शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान के निर्देशानुसार कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महमूदा खान के नेतृत्व में जिला कलेक्टर डीग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों का विरोध जताया।
ज्ञापन में भाजपा सरकार पर खेल विरोधी नीतियां अपनाने, मनरेगा योजना में कटौती जैसे जनविरोधी निर्णय लेने तथा प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन पर अंकुश लगाने में विफल रहने के आरोप लगाए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों पर सरकार से पुनर्विचार करने की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस नेता एम. जुबेर खान ने डीग कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति सहयोगात्मक रवैया रखते हैं, जिससे संगठन को मजबूती मिल रही है।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव प्रभारी भरतपुर खेल प्रकोष्ठ अयूब खान, पापड़ा सरपंच लुकमान खान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से मुनफेद खान, आदित्य कुमार माहेश्वरी, शराफत खान, राहुल खान, रॉबिन सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।