ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में अलवर में होगा सामूहिक धरना।

By Shubh Bhaskar · 12 Feb 2026 · 25 views
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में अलवर में होगा सामूहिक धरना।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) अलवर के तत्वावधान में 12 फरवरी गुरुवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में सामूहिक धरना आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाइज यूनियन एवं आरएसआरटीसी रिटायर्ड एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलवर की विभिन्न शाखाओं की ओर से केंद्रीय बस स्टैंड पर प्रातः 11 बजे से दोपहर ०1 बजे तक सामूहिक धरना दिया जाएगा। इस दौरान श्रमिक एवं कर्मचारियों की एकजुटता को मजबूत करने और हड़ताल के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की जाएगी।
धरने में भाग लेने के लिए एटक सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे 12 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे एटक कार्यालय, एसबीआई बैंक के सामने एकत्रित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube