ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सनातन हिन्दू जोड़ो भारत संकल्प साइकिल यात्रा का 59वां दिन – संगम नगरी प्रयागराज में समापन की ओर अग्रसर!

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 46 views
सनातन हिन्दू जोड़ो भारत संकल्प साइकिल यात्रा का 59वां दिन – संगम नगरी प्रयागराज में समापन की ओर अग्रसर!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मध्यप्रदेश-
प्रयागराज ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा सनातन धर्म जागरण एवं गौ माता की रक्षा के उद्देश्य से निकाली गई “सनातन हिन्दू जोड़ो भारत संकल्प साइकिल यात्रा” अपने 59वें दिन पावन संगम नगरी प्रयागराज पहुंच गई है। यह यात्रा देशभर में सनातन धर्म, गौ संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए अपने समापन की ओर अग्रसर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दिव्य यात्रा मध्यप्रदेश के रीवा जिले की सिरमौर विधानसभा अंतर्गत जनपद पंचायत जवा की ग्राम पंचायत अतरैला स्थित नरसिंह हनुमान सेवा समिति के मार्गदर्शन तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना संगठन के प्रदेश प्रवक्ता गौ पुत्र सज्जन तिवारी के तत्वावधान में 16 दिसंबर 2025 को हनुमान चालीसा पाठ के साथ प्रारंभ हुई थी।
लगभग 4000 किलोमीटर की इस संकल्प यात्रा को बागेश्वर बालाजी महाराज की कृपा, नरसिंह दास महाराज, गौ पुत्र धर्म दास महाराज, नाथ स्वामी, कुलदेवी मां अन्नपूर्णा एवं माता-पिता के आशीर्वाद से प्रेरणा मिली। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में पहुंचकर सनातन धर्म जागरण और गौ रक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
प्रयागराज पहुंचने पर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम तट पर मां गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान कर सनातन समाज की एकता, गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने, संत-महात्माओं के सम्मान और धर्म रक्षा के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को प्रयागराज स्थित प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ, जहां प्रभु श्री हनुमान के श्रीचरणों में नमन कर धर्म एवं गौ संरक्षण के लिए आशीर्वाद मांगा गया। संगम क्षेत्र की पवित्रता और आध्यात्मिक वातावरण ने यात्रा को विशेष धार्मिक अनुभूति प्रदान की।
यात्रा से जुड़े कार्यकर्ताओं के अनुसार रात्रि विश्राम पवित्र संगम धाम प्रयागराज में किया जाएगा तथा आगामी प्रातःकाल यात्रा अपने गृह ग्राम की ओर प्रस्थान करेगी, जहां इस संकल्प यात्रा का समापन होगा। संगठन ने देशवासियों से अपील की है कि वे ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन से जुड़कर गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के अभियान में सहयोग करें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube