ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' में टॉप-10 वॉन्टेड लड्डू भील ढेर, खाकी के आगे पस्त हुआ शातिर का हौसला।

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 60 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


मोड़क पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:

'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' में टॉप-10 वॉन्टेड लड्डू भील ढेर, खाकी के आगे पस्त हुआ शातिर का हौसला।



कोटा ग्रामीण (मोड़क)।
जिला पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के "क्रिमिनल डस्टिंग" अभियान ने अपराधियों के गढ़ में खलबली मचा दी है। मोड़क थाना पुलिस ने एक महीने से फरारी काट रहे टॉप-10 वांछित अपराधी लड्डू लाल भील को दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की है। शातिर बदमाश पुलिस की आंखों में धूल झोंककर लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन खाकी के जाल से बच नहीं सका।

वारदात: एयर कंप्रेसर और इंजन पर किया था हाथ साफ
मामला 3 जनवरी का है, जब मोड़क गांव स्थित 'टेल्कु टायर' दुकान के बाहर से शातिर चोरों ने इंजन और भारी-भरकम एयर कंप्रेसर टंकी चोरी कर सनसनी फैला दी थी। पीड़ित गोपीलाल धाकड़ की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया। इस गिरोह के तीन गुर्गों—रवि, कमल और नरेंद्र सिंह—को पुलिस पहले ही जेल की हवा खिला चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी लड्डू लाल फरार चल रहा था।

सटीक मुखबिरी और 'घेराबंदी' ने दिलाई कामयाबी एसपी के सख्त निर्देश पर थानाधिकारी ने विशेष टीम का गठन किया। मुखबिर की सटीक सूचना और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस को लड्डू लाल की लोकेशन मिली। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी की और भागने की फिराक में बैठे आरोपी को धर दबोचा। BNS की धारा 303 (2) के तहत दर्ज इस मामले में अब आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

इलाके में राहत, अपराधियों में खौफ

इस गिरफ्तारी से क्षेत्र के व्यापारियों ने चैन की सांस ली है। कोटा ग्रामीण पुलिस की इस फुर्ती ने साफ संदेश दे दिया है कि जिले में अपराध की कोई जगह नहीं है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि चोरी का माल कहाँ बेचा गया और इस नेटवर्क में और कौन-कौन से सफेदपोश शामिल हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube