ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रैणी तहसील में ‘रास्ता खोलो अभियान’ के क्रियान्वयन पर उठे सवाल।

By Shubh Bhaskar · 10 Feb 2026 · 26 views
रैणी तहसील में ‘रास्ता खोलो अभियान’ के क्रियान्वयन पर उठे सवाल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- राज्य सरकार द्वारा आमजन को राहत देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “रास्ता खोलो अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रैणी तहसील में सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अभियान के तहत रास्ता खुलवाने के आदेश होने के बावजूद पीड़ितों को अभी तक राहत नहीं मिल सकी है।
जानकारी के अनुसार उकेरी गांव निवासी दिव्यांग रामकेश मीणा सहित कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उनके खेत और आवागमन के लिए आवश्यक रास्ता राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होने के बावजूद लंबे समय से बंद पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे कई बार तहसील प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक रास्ता खुलवाने की कार्यवाही नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण करने वालों का राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर प्रभाव होने के कारण कार्यवाही में देरी हो रही है। पीड़ितों का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा आमजन को रास्ता उपलब्ध कराने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर उनकी पालना नहीं हो रही है।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं होगा तो आमजन को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।
वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण जारी किया जाता है तो स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube