राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी ने गौ सम्मान दिवस को लेकर जागरूकता अभियान किया शुरू।
By Shubh Bhaskar ·
09 Feb 2026 ·
45 views
राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी ने गौ सम्मान दिवस को लेकर जागरूकता अभियान किया शुरू।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-माचाडी-
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ माताओं की सेवा एवं रक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता देशभर में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ सेवा में जुटे हुए हैं।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय संयोजक स्वामी गौ पुत्र राम चंद्र जी महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी गौ पुत्र राधा मोहन परमहंस महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र डॉ सुरेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री गौ पुत्र राम देव मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार, राष्ट्रीय वरिष्ठ मीडिया प्रभारी गौ पुत्र यदुवेन्द्र कुमार हिन्दू, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौ पुत्री रनिया सिंह धाकरे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ स्वामी गौ पुत्र शिवानंद महाराज सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से गौ माताओं की सेवा और संरक्षण का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
इसी क्रम में संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चला रहे हैं। वे विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को गौ सेवा और संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साथ ही आगामी 27 अप्रैल को मनाए जाने वाले गौ सम्मान दिवस को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए समाज की सहभागिता आवश्यक है।