ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन करेगा कार्यकर्ताओं की पहचान के लिए नई वेबसाइट व तकनीकी व्यवस्था लागू।

By Shubh Bhaskar · 09 Feb 2026 · 38 views
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन करेगा कार्यकर्ताओं की पहचान के लिए नई वेबसाइट व तकनीकी व्यवस्था लागू।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मथुरा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा संगठन की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को और अधिक मजबूत करने के लिए एक नई तकनीकी पहल की जा रही है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी गौ पुत्र राधा मोहन परमहंस महाराज, राष्ट्रीय संयोजक स्वामी गौ पुत्र राम चंद्र जी महाराज एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी गौ पुत्र प्रकाश दास महाराज के निर्देशानुसार अब संगठन के सभी राज्यों के कार्यकर्ताओं की जानकारी एक विशेष सॉफ्टवेयर आधारित वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
इस नई व्यवस्था के तहत यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा कि कोई व्यक्ति वास्तव में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन का अधिकृत कार्यकर्ता है या नहीं। प्रत्येक कार्यकर्ता के आई-कार्ड, अथॉरिटी लेटर आदि पर वेबसाइट का विवरण अंकित होगा, साथ ही बारकोड स्कैनर के माध्यम से भी सत्यापन किया जा सकेगा। इससे फर्जी व्यक्तियों और तथा कथित दोगले हिंदुओं की पहचान कर उन्हें संगठन से बाहर किया जाएगा।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि अब केवल वही लोग संगठन में रहेंगे जो निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं एवं सनातन धर्म की सेवा और रक्षा में समर्पित हैं। संगठन का मुख्य लक्ष्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना तथा सनातन धर्म की सुदृढ़ स्थापना करना है।
इस तकनीकी व्यवस्था के अंतर्गत आई-कार्ड, अथॉरिटी लेटर, लेटर पैड, मोहर, बिल्ला, गाड़ी स्टीकर सहित विभिन्न सामग्री दो स्थानों से कोरियर द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। पहला केंद्र उत्तराखंड में राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार के नेतृत्व में तथा दूसरा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय महामंत्री गौ पुत्र राम देव मिश्रा के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
संगठन ने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में प्रचलित पुराने आई-कार्ड, अथॉरिटी लेटर एवं लेटर पैड की मान्यता सनातन नव वर्ष तक ही रहेगी, उसके पश्चात वे स्वतः अमान्य हो जाएंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube