श्री वायण माताजी के जयकारों से गूंजी ग्राम रिया छठा वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव संपन्न
By Shubh Bhaskar ·
09 Feb 2026 ·
67 views
श्री वायण माताजी के जयकारों से गूंजी ग्राम रिया छठा वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव संपन्न
पीपाड़ शहर। निकटवर्ती रिंया सेठों की गांव स्थित पहाड़ी पर विराजित श्री वायण माताजी मंदिर का छठा वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव सोमवार को अपार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर माता के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।महोत्सव का मुख्य भव्य जुलूस रहा। सोमवार सुबह गणेश चौक से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुआ यह जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मंदिर प्रांगण पहुँचा। भजन मंडली की धुनों पर श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए। मंदिर पहुँचकर पुजारी जयकिशन दाधिच ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दिलवाईं, जिसके पश्चात मुणोत परिवार द्वारा मंदिर के शिखर पर पूर्ण विधि-विधान से ध्वजा चढ़ाई गई।जय माता दी नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता जितेंद्र जाखड़ ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में मारवाड़ के स्थानीय ग्रामीणों के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, चेन्नई और दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। ध्वजारोहण की पूर्व संध्या पर 'एक शाम वायण माताजी के नाम' विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें गायकों ने माता के भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि भक्त रात भर भक्ति रस में सराबोर रहे।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
आयोजन के दौरान सुरेश कुमार मुणोत, श्रेणिक कटारिया, सुभाषचंद्र कटारिया, अमृतलाल मूथा, कानाराम नारधनिया, मोहनलाल खोजा, बक्साराम बड़ियार, दिनेश खोजा, जितेन्द्र जाखड़, निलेश जैन, दीलिप नारधनिया, किशोर खोजा, गणपतलाल खोजा, हरीराम खुड़खुड़िया, मनोहर सिरोही, राजेन्द्र जाखड, सुनिल बड़ियार, रणजीत और सुरेन्द्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अंत में मुणोत परिवार ने इस वार्षिक महोत्सव को सफल बनाने के लिए समस्त ग्रामवासियों और आगंतुक श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।