ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रशासन को फिर किसी हादसे का इंतज़ार क्यों?

By Shubh Bhaskar · 09 Feb 2026 · 66 views
प्रशासन को फिर किसी हादसे का इंतज़ार क्यों?

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की शहर कमेटी ने एक विज्ञप्ति जारी कर अलवर शहर के व्यस्ततम मार्गों पर सूखे पेड़ों से संभावित बड़े हादसे को लेकर गहरी चिंता जताई है।
पार्टी के अनुसार कम्पनी बाग, मन्नी का बड़ स्कूल के पास चार सूखे पेड़, जबकि मनु मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने वाली सड़क पर तीन पेड़ पूरी तरह सूख चुके हैं। ये पेड़ किसी भी समय गिर सकते हैं, जिससे आमजन को भारी नुकसान और जान-माल की क्षति होने की आशंका बनी हुई है।
शहर कमेटी ने याद दिलाया कि पूर्व में कम्पनी बाग स्थित झालानी आई हॉस्पिटल के एक डॉक्टर की मृत्यु मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक पेड़ गिरने से हो चुकी है। जानकारी के अनुसार उस हादसे में पीडब्ल्यूडी द्वारा लगभग 50 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि दी गई थी। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया।
पार्टी का कहना है कि इस गंभीर मुद्दे को लेकर पूर्व में भी बयान जारी किया गया था, लेकिन आज तक किसी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं की गई। प्रशासन की यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।
इसी को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शहर कमेटी ने जिला प्रशासन को लिखित ज्ञापन सौंपा है, जिसमें मांग की गई है कि इन सभी सूखे पेड़ों को शीघ्र हटवाने के निर्देश जारी किए जाएं, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।
अब सवाल यह है कि प्रशासन को कार्यवाही के लिए फिर किसी जानलेवा हादसे का इंतज़ार क्यों है? यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी भाकपा शहर सचिव मनमोहन सैनी द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube