दस दिनों से चंबल पानी के लिए त्राहिमाम है ढिकोला की जनता
By Shubh Bhaskar ·
09 Feb 2026 ·
8 views
दस दिनों से चंबल पानी के लिए त्राहिमाम है ढिकोला की जनता
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
ढिकोला-शाहपुरा तहसील के कांग्रेस के युवा नेता प्रदेश सचिव मनीष नायक ने बताया की लगभग दस दिनों से उपतहसील ढिकोला सहित कही ग्रामीण क्षेत्रों में चंबल पानी सप्लाई बंद है। अधिकारियों को फोन करते तो बार-बार एक की आश्वासन मिलता लीकेज ढूंढ रहे है।पानी ज्यादा है लीकेज निकालने का प्रयास कर रहे।क्या दस दिनों में लीकेज नहीं निकला जाता क्या।आखिर सरकार में बैठे उच्च अधिकारियो से मांग करते है ग्रामीण क्षेत्रों में निवास जनता पिने के पानी के लिए त्राहिमाम है।जल्दी अतिशीध्र चंबल पानी की सप्लाई सुचारु की जाए जिससे जनता को राहत मिले।
अगर दो से तीन दिन में सप्लाई चालू नहीं होती तो सभी मिल कर बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे व प्रशासन को जल्दी के कार्य करने को प्रेरित करेंगे। जल है तो जीवन है।