ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कहार समाज का विशाल रक्तदान शिविर 14 फरवरी को आयोजित होगा लोक सभा अध्यक्ष के निजी सचिव हरिनंद कहार ने किया रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन।

By Shubh Bhaskar · 09 Feb 2026 · 21 views
कहार समाज का विशाल रक्तदान शिविर 14 फरवरी को आयोजित होगा लोक सभा अध्यक्ष के निजी सचिव हरिनंद कहार ने किया रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन।

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-कहार समाज नवयुवक मंडल शाहपुरा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष पर विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन लोक सभा अध्यक्ष के निजी सचिव हरिनंद कहार ने किया।
रक्तदान शिविर के संयोजक दुर्गा लाल कहार ने बताया की शाहपुरा से कहार समाज के युवा कोटा पहुंचकर निजी सचिव के निवास स्थान पर पहुंचे और उनको निमंत्रण दिया और 14 फरवरी 2026 को उदयभान गेट स्थित कहार समाज पंचायत भवन में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
पोस्टर विमोचन के दौरान लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव वह प्रदेश अध्यक्ष हरिनंद कहार ने कहा कि रक्तदान महादान होता है।सभी युवा अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने पहुंचे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ लाला राम बैरवा व विशिष्ट अतिथि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव वह प्रदेश अध्यक्ष हरिनंद कहार करेंगे।
इस दौरान शाहपुरा से गए पूर्व पार्षद दुर्गा लाल कहार बूथ अध्यक्ष राजू साजन कहार पूर्व पार्षद प्रतिनिधि भैरू लाल कहार,गणेश कहार,राजू कहार सहित समाज जन उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube