ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यज्ञ की ज्वाला में तपे जोड़े लिया संकल्प,शाहपुरा में हुआ विराट हिन्दू महा सम्मेलन 108 कुंडीय महायज्ञ में 1111 जोड़ो ने दी आहुतियां,समरता का विराट संदेश

By Shubh Bhaskar · 09 Feb 2026 · 57 views
यज्ञ की ज्वाला में तपे जोड़े लिया संकल्प,शाहपुरा में हुआ विराट हिन्दू महा सम्मेलन
108 कुंडीय महायज्ञ में 1111 जोड़ो ने दी आहुतियां,समरता का विराट संदेश

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में सनातन चेतना के महासागर में परिवर्तन हो गया।जब रामस्नेही,बालाजी मुखर्जी बस्ती में ऐतिहासिक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ।एक दिन पहले भाणा गणेश जी से खान्या के होते हुए मुखर्जी उद्यान के सामने महादेव तक भव्य कलशयात्रा निकाली गई।वहा पर सभी भक्तों को लड्डू का प्रसाद दिया गया।इस कलशयात्रा में महिलाओ-पुरुषो ने बड़े ही उत्साह के साथ भगवान के भजनों पर नृत्य किया व आनंद लिया।उसके दूसरे दिन प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार,यज्ञ कुंडों से उठती अग्नि ज्वालाएं और भारत माता की जय के जयघोष से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।सम्मेलन का शुभारम्भ 108 कुंडीय समरसता महायज्ञ से हुआ,जिसमे 1111 जोड़ो ने सामूहिक रूप से आहुतियां दी।यह दृश्य सामाजिक समरसता और एकता का अनुपम प्रतीक बना।भारत माता की प्रतिमा पर दिप प्रज्वलन के साथ 'संगठित हिन्दू-संगठित भारत' का संकल्प दोहराया गया।
धर्मसभा में वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण ,सनातन संस्कृति संरक्षण और सामाजिक एकता पर जोर दिया।मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वंय सेवक संग के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश भाई ने कहा कि एक संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है।उन्होंने युवाओं से सेवा,संस्कार और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्रान किया।
महामंडलेश्वर जगदीश पूरी महाराज ने हिन्दू एकता ,परिवारिक संस्कारों व समाज को एक सूत्र में बांधने के बारे में बताया।उन्होंने समय की चुनोतियो के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस दौरान खटीक समाज के श्रवण खटीक को हर पूर्णिमा पर पक्षियों के लिए दाना (अन्न) इक्कठा करने के लिए महामंडलेश्वर जगदीश पूरी महाराज द्वारा श्री फल व श्री राम जी की तस्वीर भेट कर सम्मानित किया गया।
यज्ञ उपरांत अखाड़ा प्रदर्शन और समरशता भोज में सर्व हिन्दू समाज एक पंगत में नजर आए।कार्यक्रम के अंत मे भारत माता की आरती और राष्ट्र की एकता-अखण्डता का संकल्प लेकर सम्मेलन का समापन हुआ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube