ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बिबलसर में निकली भव्य शोभायात्रा, विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ।

By Shubh Bhaskar · 08 Feb 2026 · 90 views
बिबलसर में निकली भव्य शोभायात्रा, विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ।

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान जालौर टीलाराम सिंधल बिबलसर । धार्मिक आस्था, बढ़ा और उत्साह का अद्भुत संगम रविवार को बिबलसर गाँव में देखने को मिला। अवसर था भव्य शोभायात्रा का, जिसने पूरे गाँव को भगवामय वातावरण में सराबोर कर दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ नीलकण्ठ महादेव मंदिर प्रांगण से हुआ, जो गाँव के प्रमुख मागों से गुजरते हुए होते हुए नीलकण्ठ महादेव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।

कलश यात्राएं, ढोल-नगाड़े और जयघोष बने शोभायात्रा की पहचान

शोभायात्रा में कलश धारण किए नन्हीं बालिकाएं, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते युवक एवं महिलाएं श्रद्धा और उल्लास का प्रतीक बने। पूरे मार्ग में 'जय श्री राम' और 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयघोष मूंजते रहे, जिससे पूरा बिबलसर गाँव भगवा रंग मेें रंग गया। इस भव्य धार्मिक आयोजन को देखने के लिए आकोली,देलदरी,सुमेरगढ खेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। शोभायात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता, विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता निभाते नजर आए।

बाहर से आई महादेव झांकियां और अघोर नृत्य ।

बने आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में बाहर से लाई गई भगवान महादेव की भव्य झांकियां एवं अपोर नृत्य ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। अलग - अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा से शोभा यात्रा का स्वागत किया गया, इसके साथ ही संत-महात्माओं का सानिध्य आयोजन को आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक ले जाता दिखाई दिया।

जयघोष से गूंजा नगर, भगवामय हुआ पूरा गाँव।

इन संत-महात्माओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

विराट हिन्दू सम्मेलन में अनेक संत-महात्माओं की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। इनमें प्रमुख रूप से ब्रह्मलोक गुरुधाम सिद्धाश्रम सांथू महंत श्री भोमारामजी महाराज, महंत श्री महेश नाथ, भैरव धाम डुडसी प्याऊ अखाडा सहित भामाशाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद
शोभायात्रा एवं सम्मेलन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस थाना बागरा के थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग के निर्देशानुसार पुलिस जाब्ता ने पूरे मार्ग एवं आयोजन स्थल पर तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से यथावत चल रहा है।
आयोजन के चलते बंद रहा गाँव का पूरा बाजार
विराट आयोजन को लेकर बिबलसर गाँव का पूरा बाजार बंद रहा। व्यापारियों एवं आमजन ने स्वेच्छा से सहयोग करते हुए आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।
शोभायात्रा का समापन विराट हिन्दू सम्मेलन में, सम्मेलन का हुआ शुभारंभ ।
शोभायात्रा का नीलकण्ठ महादेव मंदिर के परिसर में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन के साथ हुआ। इसके साथ ही सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया। आयोजन की प्रथम कड़ी में भारत माता एवं भगवान श्री राम के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद उपस्थित संतों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। साथ पूरा पंडाल 'जय श्री राम' के नारों से गूंज उठा। आयोजन स्थल पर जनता की भारी भीड़ उमड़ी हुई है और पंडाल पूरी तरह खचाखच भरा नजर हुआ । इस अवसर पर बिबलसर तथा आस- पास गाँवों के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube