ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा के बोरडा ग्रामीण मण्डल में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

By Shubh Bhaskar · 07 Feb 2026 · 17 views
शाहपुरा के बोरडा ग्रामीण मण्डल में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा के बोरडा ग्रामीण मण्डल के सकल हिंदू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन शनि महाराज मंदिर बोरडा में किया गया। हिंदू सम्मेलन समिति सदस्य भंवरलाल जाट ने बताया कि धर्म सभा से पूर्व शोभायात्रा का आयोजन किया गया शोभायात्रा में बोरड़ा मंडल के अंतर्गत आने वाले फतेहपुर समेलिया फुलिया खुर्द लाठियां का खेड़ा रायपुर नया खेड़ा निंबाहेड़ा से कलश
यात्रा में लगभग 1100 महिलाओं ने भाग लिया। शोभायात्रा का गांव में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। हिन्दू सम्मेलन में 11 प्रभात फेरी ने भाग लिया।हिन्दू सम्मेलन में 4000 से अधिक लोगो ने भाग लिया। हिंदू सम्मेलन में महंत शनि मंदिर श्री प्रमोद दास महाराज व सहज राम जी महाराज दूदला का सानिध्य रहा। महाराज प्रमोद दास ने संत प्रवचन देते हुए कहा कि वर्तमान समय में हमारा सनातन धर्म टूटने का मुख्य कारण अलग-अलग संप्रदायों में बंटे होना है। हमें छुआछूत को हटाकर हम सब हिंदुओं को संगठित होकर हम सबको राष्ट्रहित के लिए प्रयास करना चाहिए। संघ के मुख्य वक्ता सूर्य प्रकाश शर्मा प्रांत कुटुंब प्रबोधन सहसंयोजक चित्तौड़ प्रांत ने बताया कि हजारों वर्षों की हिंदू परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सबको सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन स्वदेशी पर्यावरण नागरिक शिष्टाचार आदि को अपनाने की आवश्यकता है। हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम की अध्यक्षता बालकिशन झंवर बोरडा ने की। हिंदू सम्मेलन में मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व कर रही विमला देवी शर्मा ने वर्तमान में हिंदू समाज में फैल रही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर प्रकाश डाला वह संयुक्त परिवार की भूमिका बताई। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसादी प्राप्त की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube