ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

UGC के ड्राफ्ट नियमों व फिल्म “घूसखोर पंडत” पर प्रतिबंध की मांग, प्रधानमंत्री को डाक से भेजा ज्ञापन! प्रधानमंत्री के नाम देगे आज ज्ञापन!

By Shubh Bhaskar · 07 Feb 2026 · 48 views
UGC के ड्राफ्ट नियमों व फिल्म “घूसखोर पंडत” पर प्रतिबंध की मांग, प्रधानमंत्री को डाक से भेजा ज्ञापन!
प्रधानमंत्री के नाम देगे आज ज्ञापन!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- लखनऊ- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा प्रस्तावित नए ड्राफ्ट रेगुलेशन को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में सामाजिक संतुलन बनाए रखने और कथित रूप से सवर्ण छात्रों के हितों की रक्षा की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम डाक द्वारा एक ज्ञापन भेजा गया। यह ज्ञापन जिलाधिकारी लखनऊ के माध्यम से प्रेषित किया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि UGC द्वारा प्रस्तावित नए नियम देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में असमानता और भेदभाव को बढ़ावा देने वाले प्रतीत हो रहे हैं। ज्ञापनकर्ताओं का कहना है कि वर्तमान स्वरूप में यह नियम एकपक्षीय नजर आ रहे हैं, जिससे विशेष रूप से सवर्ण वर्ग के छात्रों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति का उद्देश्य सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होना चाहिए, न कि किसी एक वर्ग के अधिकारों को प्रभावित कर दूसरे वर्ग को बढ़ावा देना।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि ऐसे नियमों से विभिन्न वर्गों के छात्रों के बीच आपसी वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जबकि भारतीय संविधान समानता, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है। ज्ञापनकर्ताओं ने निर्णय लेने वाली समितियों में सभी वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।
इसके साथ ही ज्ञापन में अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म “घूसखोर पंडत” पर भी आपत्ति जताई गई। ज्ञापनकर्ताओं का कहना है कि फिल्म के नाम एवं विषयवस्तु से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हो सकती हैं। उन्होंने फिल्म के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया गया कि UGC के प्रस्तावित ड्राफ्ट रेगुलेशन पर पुनर्विचार कर सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए सभी वर्गों को शामिल करते हुए निर्णय लिया जाए। प्रधानमंत्री के नाम आज दिया जाएगा ज्ञापन। राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय द्वारा दी गई

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube