ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

युवाओं के लिए ‘समझो तो’ कार्यक्रम का शुभारम्भ

By Shubh Bhaskar · 07 Feb 2026 · 24 views
युवाओं के लिए ‘समझो तो’ कार्यक्रम का शुभारम्भ

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने और उनमें संवैधानिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित करने के उद्देश्य से जतन संस्थान ने ‘कम्युटिनी: द यूथ कलेक्टिव’ के साथ मिलकर ‘समझो तो’ कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत की है।

कार्यक्रम प्रभारी मरुधर सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में यह कार्यक्रम उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्र गोगुन्दा में किशोर-किशोरियों के साथ सफलतापूर्वक संचालित किया गया था। अब दूसरे चरण में इसे कॉलेज के युवाओं के साथ जोड़ा जा रहा है। इस पहल के तहत युवाओं को विभिन्न सोशल टास्क दिए जाएंगे, जिससे उनकी सामाजिक समझ बढ़ेगी। इसके बाद वे ‘युवा मोहल्ला बैठकों’ के माध्यम से अपनी सीख और अनुभव को साझा करेंगे।

प्रोग्राम फैसिलिटेटर देवांश ने कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कार्यक्रम वर्तमान समय की जरूरतों को देखते हुए तैयार किया गया है। यह 18 से 24 वर्ष के युवाओं को महिलाओं, बच्चों और अन्य सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित होने का मंच प्रदान करता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लीडरशिप बढ़ाते हुए युवाओं को संविधान के मूल्यों से जोड़ते हुए और समाज में भाईचारे Fraternity की अवधारणा पर संवाद स्थापित करना है।

कार्यक्रम के शुरुआती चरण में उदयपुर के कुम्हारों का भट्टा, मल्ला-तलाई, नीमचखेड़ा सहित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय MLSU और जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के युवाओं के साथ संपर्क किया गया। इस दौरान “समझो तो: द संविधान लाइव” और ‘फ्रैटरनिटी लैब’ के परिचयात्मक सत्र आयोजित किए गए, जिसमें युवाओं ने सामाजिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube