साथीन गोशाला में 24 से श्रीमद् भागवत कथा, पोस्टर का विमोचन हुआ
By Shubh Bhaskar ·
07 Feb 2026 ·
104 views
साथीन गोशाला में 24 से श्रीमद् भागवत कथा, पोस्टर का विमोचन हुआ
पीपाड़ शहर। समीपवर्ती साथीन गांव स्थित श्री रूपमुनी रुखीदेवी गोशाला में गो-सेवार्थ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 24 फरवरी से 2 मार्च तक होगा। सुप्रसिद्ध युवा संत कृपाराम महाराज अपनी मधुर वाणी से प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 बजे तक कथा की अमृत वर्षा करेंगे।शनिवार को जाट समाज 84 पट्टी के अध्यक्ष रामनिवास कूड़िया के सानिध्य में कथा के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष रतनाराम सेल, नारायण राम, कोषाध्यक्ष लिलाराम बाबरिया सहित कई ग्रामीण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।24 फरवरी को प्रथम दिन ठाकुरजी मंदिर सेगोशाला तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। फिलहाल गोशाला परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं।इसी को लेकर शनिवार को पोस्टर का विमोचन किया गया।