ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

घूसखोर पंडत फिल्म के निर्माता-निर्देशक व अभिनेता के खिलाफ एफआईआर की मांग!

By Shubh Bhaskar · 07 Feb 2026 · 37 views
घूसखोर पंडत फिल्म के निर्माता-निर्देशक व अभिनेता के खिलाफ एफआईआर की मांग!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- उज्जैन के माधव नगर में फिल्म “घूसखोर पंडत” को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने हेतु पुलिस में आवेदन दिया है।
जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, महामंत्री तरुण उपाध्याय,सचिव शैलेंद्र द्विवेदी, सनी कोसी,शैलेश दुबे सहित अन्य पदाधिकारी माधव नगर थाना पहुंचे। वहां उन्होंने फिल्म “घूसखोर पंडत” के निर्माता रितेश शाह, निर्देशक नीरज पांडे तथा अभिनेता मनोज बाजपेयी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए आवेदन पत्र सौंपा।
पदाधिकारियों का आरोप है कि उक्त फिल्म में ब्राह्मण समाज को अपमानित करने तथा विशेष रूप से उन्हें निशाना बनाकर आपत्तिजनक चित्रण किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि फिल्म से जुड़े जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाए।
इस मामले में पुलिस प्रशासन ने आवेदन प्राप्त कर जांच के बाद नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया है। वहीं फिल्म को लेकर विभिन्न संगठनों में विरोध की स्थिति बनी हुई है।

More News

मोनी बाबा गौशाला में 11वीं गोस्वामणी का आयोजन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग!
दुकान से बुजुर्ग को घसीटकर बेरहमी से मारपीट, 20 हजार रुपये लूटे!
शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube