ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

श्रीमद भागवत के तीसरे दिन मनु-शतरूपा व राजा परीक्षित चरित्र का हुआ वर्णन।

By Shubh Bhaskar · 05 Feb 2026 · 48 views
श्रीमद भागवत के तीसरे दिन मनु-शतरूपा व राजा परीक्षित चरित्र का हुआ वर्णन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अनंत आस्था के केंद्र श्री अनंत प्रेम आश्रम, नंगली वालों की कुटिया में वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री राम मुदगल शास्त्री द्वारा वाचन की जा रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। आश्रम स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ०2 फरवरी से आरंभ हुई इस कथा के तीसरे दिन विशेष रूप से राजा परीक्षित के चरित्र तथा मनु-शतरूपा की कथा का विस्तृत वर्णन किया गया।
कथावाचक मुदगल शास्त्री ने कथा के माध्यम से सामाजिक संदेश देते हुए परिवार में बेटी एवं पत्नी के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण जन्म का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान “भोलेनाथ से निराला कोई और नहीं”, “कान्हा ओ कान्हा” तथा “मैंने मोहन को बुलाया वो आता होगा” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर नृत्य करते नजर आए।
आश्रम प्रमुख महंत चेतना पुरी जी महाराज ने बताया कि ०2 फरवरी से शुरू हुआ यह धार्मिक कार्यक्रम ०8 फरवरी को कथा समापन के साथ पूर्ण होगा। वहीं ०9 फरवरी को ध्वजारोहण के साथ रूहानियत सत्संग एवं प्रवचन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पंजाब, हरियाणा सहित अलवर जिले से बड़ी संख्या में अनुयायियों के पहुंचने की संभावना है। इसी दिन दोपहर ०1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
आश्रम सेवादार खुशीराम ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, लेकिन इस वर्ष आश्रम स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कार्यक्रम को विशेष बना रहा है।
आठ दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में राजेश गाबा, किशन लाल कालरा,राकेश छाबड़ा,अनिल पंजाबी,विजय पंजवानी,गुलशन गाबा,मोंटी गाबा सहित सैकड़ों सेवादार व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube