ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉक बंगला विवाद: परिषदों के बीच जाँच के निर्देश, पटना डीडीसी पहुँचे

By Shubh Bhaskar · 03 Feb 2026 · 13 views
डॉक बंगला विवाद: परिषदों के बीच जाँच के निर्देश, पटना डीडीसी पहुँचे

दैनिक शुभ भास्कर पटना मसौढ़ी: जिला परिषद और नगर परिषद में छिड़ा विवादके बाद जांच में पहुंचे पटना डीडीसी मसौढ़ी नगर परिषद के बीच शहर में बना पुराना डॉक बंगला इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। अधिकार क्षेत्र को लेकर नगर परिषद और जिला परिषद आमने सामने नजर आ रहे है। जिला परिषद का कहना है कि क्षेत्र उसके अधिकार में है वहां पूर्व में ही सामुदायिक भवन बनाया जा चुका है। इधर जब पदाधिकारियों के निर्देश पर उसका बाउंड्री बॉल कराया जा रहा था तो नगर परिषद द्वारा निर्माण रोका गया। इसकी शिकायत पदाधिकारी से की गई। ऐसे में मामला अब पटना के अधिकारियों के संज्ञान में आ चुका है। मंगलवार को पटना डीडीसी मसौढ़ी डांक बंगला पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद दोनों पक्ष को पटना ऑफिस बुलाया गया है। अब यह पदाधिकारी के जांच के बाद ही जानकारी मिल पाएगी कि आखिर डांक बंगला किसका है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube