ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रशासक के रूप में उपखण्ड अधिकारी नेमाराम रॉयल ने संभाला पीपाड नगर पालिका का कार्यभार

By Shubh Bhaskar · 22 Dec 2025 · 559 views
प्रशासक के रूप में उपखण्ड अधिकारी नेमाराम रॉयल ने संभाला पीपाड नगर पालिका का कार्यभार

जोधपुर ​पीपाड़ सिटी। स्थानीय नगर पालिका के निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल 20 दिसंबर को पूर्ण होने के पश्चात, राज्य सरकार के आदेशानुसार उपखण्ड अधिकारी ने प्रशासनिक व्यवस्था संभाल ली । निदेशक एवं विशिष्ट सचिव, स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के अनुपालना में उपखण्ड अधिकारी नेमाराम रॉयल को नगर पालिका पीपाड़ शहर का प्रशासक नियुक्त किया गया है।​आदेशों की पालना करते हुए उपखण्ड अधिकारी नेमाराम रॉयल ने सोमवार को नगर पालिका कार्यालय पहुँचकर आधिकारिक रूप से प्रशासक के पद पर कार्यग्रहण किया।चुनाव होने पर ​नया बोर्ड बनने तक उपखण्ड अधिकारी प्रशासक बने रहेंगे। नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, नए निर्वाचित बोर्ड के गठन होने तक नगर पालिका के समस्त प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार प्रशासक के पास रहेंगे। कार्यग्रहण के दौरान पालिका स्टाफ ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पालिका अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल और अन्य जनहित के कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने के निर्देश दिए।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी शिवलाल सेन,आरआई वीरेंद्र जीनगर,अर्जून सेन,रमेश पारीक,भंवरशर्मा ,सुल्तान ,कार्यवाहक सफाई निरीक्षक मोतीलाल ,विक्रम वैष्णव सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube