ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मत्स्य कप शतरंज टूर्नामेंट 2.0 का भव्य समापन, 181 खिलाड़ियों को ₹11 हजार की इनामी राशि व ट्रॉफियां वितरित।

By Shubh Bhaskar · 03 Feb 2026 · 15 views
मत्स्य कप शतरंज टूर्नामेंट 2.0 का भव्य समापन, 181 खिलाड़ियों को ₹11 हजार की इनामी राशि व ट्रॉफियां वितरित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- स्वर्गीय मेजर मांगीलाल जी की 157वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित मत्स्य कप शतरंज टूर्नामेंट 2.0 का भव्य समापन रविवार, ०1 फरवरी को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
समापन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अलवर आईपीएस शरण गोपीनाथ कांबले, संयुक्त व्यापार महासंघ अलवर के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदी रत्ता, यूआईटी भूमि आवाप्ति अधिकारी आरएएस जितेंद्र सिंह नरूका, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग जयपुर के परियोजना अधिकारी के.आर. मीणा तथा लेफ्टिनेंट कर्नल रचना चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट में कुल 181 खिलाड़ियों ने तीन विभिन्न श्रेणियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा कुल ₹11,000 की नकद इनामी राशि, 35 ट्रॉफियां एवं सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य वर्ग में कृष शर्मा (अलवर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान ध्रुव गर्ग (अलवर), तृतीय स्थान आदेश चौधरी (मथुरा), चतुर्थ स्थान तरुण (दौसा) तथा पंचम स्थान अवि गुप्ता (अलवर) ने प्राप्त किया।
अन्य वर्गों में अंडर-15 में नेहांश मनोचा, अंडर-13 में राघव चौधरी, अंडर-11 में विहान जैन, गर्ल्स वर्ग में तन्वी यादव, अंडर-०9 में अवनी आहूजा तथा अंडर-०7 वर्ग में कृषिवि जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समारोह के दौरान जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कमांडो सुनील जोधा, साहित्यकार पृथ्वी सिंह नरूका, सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत निर्वाण बोधिसत्व (संस्थापक – निर्वाणवन फाउंडेशन) तथा खेल जगत से रजनीश जैमन को भी सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर ईट राइट इंडिया अभियान के अंतर्गत इंटर-स्कूल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें अलवर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में केशव कुमार गोयल, रेणु शर्मा, सौदान सिंह चौधरी, राजेश कृष्ण सिद्ध, विष्णु कालरा तथा मंजू चौधरी शामिल रहे।
प्रतियोगिताओं में प्रश्नोत्तरी में गर्विष गुप्ता, फैंसी ड्रेस में खियांश तनेजा व भूमिका गुप्ता, पेंटिंग में ध्रुवी खंडेलवाल, जूनियर वर्ग में पाखी जैन, डिस्प्ले में आयुक्ता चौधरी, जूनियर वर्ग में झनक सैनी तथा सीनियर वर्ग में विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ भोजन एवं संतुलित खान-पान की आदतों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में मेजर परिवार के सदस्य हरेंद्र शर्मा, रोहित शर्मा सहित यश सोमवंशी, हर्षवर्धन जोशी, हरिओम, नवीन शर्मा, मुकेश गुर्जर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube