राष्ट्रीय सवर्ण दल अलवर जिला अध्यक्ष बने ज्योतिषाचार्य महेश शर्मा।
By Shubh Bhaskar ·
02 Feb 2026 ·
14 views
राष्ट्रीय सवर्ण दल अलवर जिला अध्यक्ष बने ज्योतिषाचार्य महेश शर्मा।
यूजीसी काले कानून के विरोध में मशाल रैली में लेंगे भाग।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- अलवर राष्ट्रीय सवर्ण दल (रजि) के अलवर जिला अध्यक्ष पद पर ज्योतिषाचार्य महेश शर्मा की मनोनयन की घोषणा की गई है। यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बेनी प्रसाद लाटा द्वारा पार्टी के प्रदेश मुख्य संरक्षक देशबंधु जोशी की अभिसंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. सी. गुप्ता एवं राष्ट्रीय संगठन की अनुमति से की गई।
ज्योतिषाचार्य महेश शर्मा वर्तमान आरक्षण व्यवस्था के विरुद्ध विगत एक दशक से अधिक समय से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्हें अलवर जिले में संगठन के पुनर्गठन एवं उसे सक्रिय करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अंतर्गत शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी एवं तहसील कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा तथा व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
राष्ट्रीय सवर्ण दल द्वारा वर्तमान आरक्षण व्यवस्था के कारण उत्पन्न सामाजिक विघटन एवं आपसी भाईचारे को समाप्त करने वाले काले कानूनों के विरोध को भी प्राथमिकता से उठाया जाएगा।
इसी क्रम में ०3 फरवरी, मंगलवार को शाम 5:00 बजे शहीद स्मारक, अलवर से यूजीसी काले कानून के विरोध में आयोजित सवर्ण समाज की मशाल रैली में राष्ट्रीय सवर्ण दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेंगे।अलवर जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी देशबंधु जोशी द्वारा दी गई।