5वीं मगही कवि नाटक महोत्सव का आयोजन, याद किए गए क्षेत्रीय नाल वादक उपेंद्र प्रसाद
By Shubh Bhaskar ·
01 Feb 2026 ·
52 views
5वीं मगही कवि नाटक महोत्सव का आयोजन, याद किए गए क्षेत्रीय नाल वादक उपेंद्र प्रसाद
दैनिक शुभ भास्कर बिहार पटना मसौढ़ी:क्षेत्रीय तबलावादक स्वर्गीय उपेंद्र प्रसाद जी की स्मृति में आयोजित 5वीं मगही कवि नाटक महोत्सव का आयोजन मसौढ़ी पाली रोड कृष्ण नर्सिंग होम के प्रागंण में किया गया, कार्यक्रम कि शुरुआत नन्ही सी बच्ची मीठी एवं मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रजवल्लित कर किया गया। उसके बाद लोगों ने क्षेत्रीय नाल वादक उपेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दिया,मौके पर लोगों ने कहा कि आज हमारें विच उपेंद्र प्रसाद जैसे एक आँलराउडर कलाकार नहीं हैं उनके विना मंच सुना सा लग रहा हैं,उनकी याद में यह आयोजन कर के उनकी सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम हम सभी कलाकारों कि ओर किया गया हैं, कार्यक्रम का अध्यक्षता नवल भारती एवं संचालन धर्मेंद्र कवि के द्वारा किया गया। इस मौके पर नन्हे कलाकारों द्वारा बेटी बेचवा नाटक कि प्रस्तुति से दर्शकों के आंखों में आंसू ला दिया साथ ही एक से बढकर एक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति पेश कर लोगों को झूमा दिया। साथ ही लोगों ने संबोधन में मांग किया कि मगही भाषा को आठवीं सूची में शामिल किया जाए। हमारे क्षेत्र में मगही भाषा विलुप्त होते जा रहा है हम लोगों को अपने पुरानी परंपरा लाने का लोगों से आग्रह किया।नाटक के माध्यम से यह दिखलाया गया कि यदि किसी इंसान में आत्मविश्वास हो बड़े-बड़े मंजिल हासिल किया जाता हैं नाटक में इसी व्यवहार और जिद को मंच पर जीवंत करने की कोशिश की गई। मौके पर कार्यक्रम संयोजक मगध स्टार संतोष तूफानी चिकित्सक डॉ राम जयपाल प्रसाद सिंह ,
अमित कश्यप, , सुबोध कुमार सिन्हा, शंभू सिंह शहजाद आलम, लोक गायक सुधांशु पांडे आदि मौजूद थे।