खातोली में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही। अवैध कटान पर चला डंडा माफिया ने जबरन भगाई जेसीबी, गाड़ियां जब्त!
By Shubh Bhaskar ·
01 Feb 2026 ·
268 views
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया
खातोली में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही।
अवैध कटान पर चला डंडा माफिया ने जबरन भगाई जेसीबी, गाड़ियां जब्त!
खातोली (राजस्थान): क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान पहुँचाने वाले लकड़ी माफियाओं के खिलाफ वन विभाग ने अब मोर्चा खोल दिया है। 1 फरवरी को खातोली रेंज में 'विलायती बबूल' के अवैध कटान की गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
मौके से भारी मात्रा में वाहन बरामद
निरीक्षण के दौरान वन विभाग की टीम को घटनास्थल पर घेराबंदी करते हुए चार आईशर ट्रक और दो जेसीबी मशीनें मिलीं। अधिकारियों के अनुसार:
HR74 B 9060 नंबर का आईशर ट्रक विलायती बबूल की लकड़ियों से पूरी तरह भरा हुआ था।
अन्य तीन आईशर ट्रक (RJ02 B 2405, HR74 C 1351, HR55 AK) भी अवैध परिवहन के लिए तैनात थे।
मौके पर एक जेसीबी (RJ02 EA 3604) को भी वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।
फिल्मी अंदाज में जेसीबी लेकर फरार हुआ माफिया
कार्रवाई के दौरान वन विभाग को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों और वन रक्षक जीतराम गुर्जर के अनुसार, एक जेसीबी (RJ20 EA 1841) का चालक उसे जबरन भगा ले गया।
स्थानीय निवासी भगवती प्रसाद ने बताया कि फरार जेसीबी को शुभम शर्मा (निवासी: चम्बल टिपरी) चला रहा था।
जांच जारी, दोषियों पर कसेगा शिकंजा वन विभाग ने सभी जब्त वाहनों को रेंज परिसर में खड़ा करवा दिया है। मौके पर पंचनामा तैयार कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। विभाग अब फरार आरोपियों की तलाश में जुट गया है और वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के भू-माफियाओं और लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।