ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भागवत भक्ति और मोक्ष का प्रतीक।

By Shubh Bhaskar · 01 Feb 2026 · 35 views
भागवत भक्ति और मोक्ष का प्रतीक।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी ने समाज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि तपस्या की धरती ओंकारेश्वर में होगी संत श्री शास्त्री की अगली भागवत कथा और बताया कि
भागवत कथा भक्ति और मोक्ष की प्राप्ति का श्रेष्ठ माध्यम है। भागवत श्रवण से व्यक्ति को आत्मिक शांति के साथ मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। उक्त उद्गार बांके बिहारी आश्रम के संस्थापक एवं कथा व्यास संत श्री पंडित हरिनारायण शास्त्री ने अंकपात रोड स्थित बांके बिहारी आश्रम में आयोजित भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
कथा आयोजन के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत भागवत पूजन व आरती कर संत श्री हरिनारायण शास्त्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित चतुर्वेदी ने घोषणा की कि संत श्री शास्त्री की अगली भागवत कथा 18 मई 2026 से 26 मई 2026 तक त्याग, तपस्या और साधना की पावन भूमि, ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में समिति के पंडित वासुदेव शास्त्री एवं पंडित शैलेश दुबे ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भागवत कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की।
कथा के दौरान आश्रम परिसर भक्ति भाव, भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंज उठा, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक हो गया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube