ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फारूक जुनून अवार्ड पीयरलेस- 2025 तथा द चोजेन वन अवार्ड से विभूतियां हुई सम्मानित

By Shubh Bhaskar · 01 Feb 2026 · 25 views
फारूक जुनून अवार्ड पीयरलेस- 2025 तथा द चोजेन वन अवार्ड से विभूतियां हुई सम्मानित



प्रसिद्ध कवि कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा कॉपीरायरलेस अवार्ड से नवाजा



सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश प्रयागराज संगम आज बेनहर स्कूल्स एंड कॉलेज करेलाबाग ने अपने तीन दिवसीय 28 वें स्थापना दिवस के तीसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों में विलक्षण कीर्तिमान बनाने वाले विभूतियों को अपने प्रतिष्ठित अवार्ड ' पीयरलेस 2025 ' एवं ' द चोजेन वन 2025 ' से सुशोभित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व न्यायधीश राहुल चतुर्वेदी ने अपने कर कमलों से विभूतियां को सम्मानित किया।
गौरतलब है कि बेनहर स्कूल्स एंड कॉलेज की फ़ारूक़ जूनून फाउंडेशन ने अपना पन्द्रहवां फ़ारूक़ जुनून अवार्ड फॉर एक्सीलेंस - पीयरलेस अवार्ड 2025 से निम्न विभूतियों को सम्मानित किया जिसमें पद्मश्री अनिल कुमार रस्तोगी -थिएटर एंड फिल्म्स के लिए, पूर्णिमा वर्मन - साहित्य के लिए, सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ- थिएटर एंड फिल्म्स के लिए डा० निशि पांडेय- एजुकेशन के लिए ,सिद्धार्थ कलहंस -एजुकेशन के लिए ,बालेंदु द्विवेदी - नाटक के लिए , डॉ० शाह वलीउल्लाह -ऑर्थोपेडिक्स स्पाइन सर्जरी के लिए, रवीन्द्र कुशवाहा- परफार्मिंग आर्ट्स के लिए, डा० मो० कलीम अकमल-रेडियोलोजी के लिए, डा० पिंकी सैनी - फ़ूड टेक्नोलॉजी के लिए, पूजा प्रकाश - स्पेशल एजुकेशन के लिए, पूर्व न्यायधीश राहुल चतुर्वेदी - न्याय के लिए। इसी तरह ज़ाहिदा फाउंडेशन ने अपने आठवें ज़ाहिदा अवार्ड - द चोजेन वन, से निम्न विभूतियों को अलंकृत किया। यह अवार्ड प्रति वर्ष उत्कृष्ठ समाजसेवा के लिए दिया जाता है। जिसमें फादर विलियम मैथियस , गुरमीत सिंह,पतविंदर सिंह , सिस्टर ऐलिस ,मोहम्मद ज़ीशान , मयंक गर्ग शामिल रहे।
यह रंगारंग सम्मान समारोह बेनहर स्कूल्स के ज़ाहिदा ऑडिटोरियम में सायं 5 बजे शुरू हुआ जिसमे बेनहर स्कूल्स के संस्थापक तारिक़ खान , चेयरपर्सन डा० अफ़रोज़ जहाँ तथा विशिष्ठ अतिथि डा० अदीबा खान ने मुख्य अतिथि के साथ ट्रॉफी , साइटेशन , मैडल तथा शाल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सबीहा खान , उप प्रधानाचार्य अलीना खान , शम्स तबरेज़, परवेज़ अहमद , अध्यापकगण , स्कूल के क्षात्र / छात्रा एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन असर नवाज़ ने किया।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube