ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने खोला मोर्चा, महाविद्यालय प्रशासन पर लगाया मनमानी का आरोप

By Shubh Bhaskar · 22 Dec 2025 · 85 views
पीपाड़ कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने खोला मोर्चा, महाविद्यालय प्रशासन पर लगाया मनमानी का आरोप

पीपाड़ सिटी। स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने सोमवार को महाविद्यालय प्रशासन की कथित मनमानी और अव्यवस्थाओं के खिलाफ उपखंड अधिकारी नेमाराम रॉयल को ज्ञापन सौंपा। छात्राओं ने प्राचार्य पर कक्षाएं न लेने, फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी और छात्राओं के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करने व इस बार के परीक्षा परिणाम में भी धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं।छात्राओं का आरोप है कि प्राचार्य जगदीश सारण स्वयं कक्षाएं नहीं लेते और पूछने पर गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते हैं।नियमित कक्षाओं के अभाव में शैक्षणिक भविष्य अंधकारमय हो रहा है।अन्य सरकारी कॉलेजों की तुलना में यहाँ फीस अधिक वसूली जा रही है, जो ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए आर्थिक बोझ है।कन्या महाविद्यालय होने के नाते छात्राओं ने अपनी समस्याओं को सहजता से रखने के लिए महिला प्राचार्य की नियुक्ति की मांग की है।छात्राओं ने बताया कि क्लासरूम की छतें जर्जर हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है, जबकि प्रशासन केवल प्राचार्य कक्ष के निर्माण में रुचि ले रहा है।परीक्षा परिणाम में जम कर धांधली की गई काफी संख्या में छात्राओं को फैल कर दिया गया उसकी वापस जांच होनी चाहिए उक्त सभी मांगो पर छात्राओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कर उच्च स्तरीय जांच नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगी। इस दौरान सुमन देवड़ा सरोज सैनी नीतू सुमन सेन, कविता सरला ललित प्रियंका चौधरी, सुमन चौधरी, चेतना, सुमन सुथार ,रिंकू ,मोनिका ,ममता मनीषा देवड़ा, पूजा ,रितु, सरला, राममनीषा ,ललिता सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही ।

?si=M7OhLr-XNDNtSIfl

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube