कादीसहना मंडल द्वारा भव्य वाहन रैली का आयोजन: आमली बंगला से शिवपुरी तक गूँजा 'भारत माता की जय' का उद्घोष
By Shubh Bhaskar ·
01 Feb 2026 ·
85 views
कादीसहना मंडल द्वारा भव्य वाहन रैली का आयोजन: आमली बंगला से शिवपुरी तक गूँजा 'भारत माता की जय' का उद्घोष
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
कादीसहना-क्षेत्र के कादीसहना मंडल द्वारा हिंदू एकता को समर्पित एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली आमली बंगला से प्रारंभ होकर शिवपुरी स्थित आशुतोष दरबार तक निकाली गई, जिसमें गाजे-बाजे और गगनभेदी नारों के साथ उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा।
केसरी साफे और राजस्थानी संस्कृति की दिखी झलक
रैली में शामिल सभी पुरुष प्रतिभागी पारंपरिक राजस्थानी साफे में नजर आए, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और एकजुटता का प्रतीक बना। दुपहिया और चौपहिया वाहनों पर सवार होकर सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग इस आयोजन का हिस्सा बने।
शाम 4 बजे आमली बंगला से शुरू हुई यह रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए आशुतोष दरबार, शिवपुरी पहुँची। पूरी राह 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान रही। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देना था। कार्यक्रम के संयोजक हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक समरसता मजबूत होती है।
आशुतोष दरबार पहुँचने पर रैली का भव्य स्वागत किया गया, जहाँ सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इसमें अध्यक्ष रामेश्वर दरोगा, कोषाध्यक्ष मायाकांत आचार्य, संदीप सोमानी, अशोक जैन, देवेंद्र सिंह, सांवर धाकड़ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l