ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नयागांव बोलका में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी, ध्वज व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न।

By Shubh Bhaskar · 01 Feb 2026 · 25 views
नयागांव बोलका में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी, ध्वज व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नयागांव बोलका में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर आज नयागांव बोलका में धर्म ध्वज पूजन एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संपूर्ण क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेश शर्मा गुरुजी ने की। सभी ग्रामवासियों के सहयोग से विधिवत ध्वज पूजन एवं भूमि पूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान वक्ताओं ने आगामी विराट हिंदू सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रसादी वितरण की भी व्यवस्था की गई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। आयोजन में धार्मिक वातावरण एवं उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर खंड के अनुराग शर्मा, महेंद्र सैनी, पालक नेहपाल सिंह, रामचंद्र पांडेय, रामवतार शर्मा, हेमंत शर्मा, प्रहलाद योगी, घनश्याम मीणा, लील्या राम मीणा, ब्रजमोहन मीणा, मोहनलाल वर्मा, सुनील वर्मा, सीताराम वर्मा, कैलाश प्रजापत, बदरीप्रसाद प्रजापत, ओमप्रकाश शर्मा, मोहनलाल जांगिड़, दुलीचंद जांगिड़, हरि शर्मा, कैलाश शर्मा, रमेश शर्मा, सुभाष वर्मा, भूदेश पांडे, महेंद्र पांडेय, दया सागर शर्मा, लोकेश पांडेय, कुंजन शर्मा, दीपक पांडे, राकेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, भवानी शर्मा, हंसराज शर्मा, दिलीप शर्मा एवं प्रमोद पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube