लक्ष्मणगढ़ पुलिस का सघन ड्राइव, कई स्थानों पर दबिश देकर की गई आकस्मिक चेकिंग।
By Shubh Bhaskar ·
01 Feb 2026 ·
50 views
लक्ष्मणगढ़ पुलिस का सघन ड्राइव, कई स्थानों पर दबिश देकर की गई आकस्मिक चेकिंग।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- लक्ष्मणगढ़-
लक्ष्मणगढ़ पुलिस द्वारा रविवार को जिलेभर में एक विशेष ड्राइव चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस की विभिन्न टीमों ने अनेक स्थानों पर दबिश देकर आकस्मिक चेकिंग की।
थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक राजाराम लेघा ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइव के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर थाना क्षेत्र के जोहड़, तालाबों, खारड़ों सहित विभिन्न इलाकों में बाहर से आकर डेरों एवं झुग्गियों में रह रहे लोगों की जांच की गई। इस दौरान डेरों में निवास कर रहे व्यक्तियों की पहचान,उनके वाहनों का सत्यापन किया गया तथा तलाशी भी ली गई।
थानाधिकारी ने बताया कि डेरों में आने-जाने वाले बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों से संबंधित चोरी की घटनाओं को लेकर भी गहन पड़ताल की गई। पुलिस की ओर से लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के बगड़ी, छिछास, अलखपुरा, बीहड़ लक्ष्मणगढ़, भूमा सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित डेरों और झुग्गियों की अकस्मात जांच की गई।
यह कार्यवाही थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक राजाराम लेघा के नेतृत्व में एवं लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस की टीमों द्वारा की गई। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना बताया गया।