सप्त दिवसीय विष्णु महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुभारम्भ
By Shubh Bhaskar ·
19 Apr 2026 ·
7 views
सप्त दिवसीय विष्णु महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुभारम्भ
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
आसीन्द-भीलवाड़ा जिले के आसींद ब्लॉक के धावजी का खेड़ा स्थित प्राचीन श्री धोली मंगरी देवनारायण मंदिर में सप्त दिवसीय विष्णु महायज्ञ, मंदिर कलश स्थापना एवं शिव परिवार व हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारम्भ हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सवाईभोज मंदिर के महंत सुरेशदास महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हो रहा है।
प्रातःकाल शुभ मुहूर्त में यज्ञाचार्य गोपाल शास्त्री द्वारा मंगलाचरण, पंचांग पूजन एवं कलश अर्चन कराया गया। तत्पश्चात मध्याह्न में मंडप प्रवेश के उपरांत अरणी मंथन से अग्नि प्रकट कर विधिवत हवन प्रारम्भ किया गया।
कलश यात्रा एवं पूजन कार्यक्रम में जोधगढ़ महंत नारायण दास महाराज, तामेसर बावड़ी महंत लक्ष्मण दास, देवनारायण जन्मभूमि मंदिर मालासेरी डूंगरी के पुजारी देवकरण पोसवाल, गोठा के पुजारी कुपाराम, खेमाणा देव के पुजारी नेनूराम तथा धोली मंगरी के भोपाजी जिताराम सहित अनेक संत-महंत एवं पुजारी उपस्थित रहे। मुख्य यजमान के रूप में देबीलाल गंगाहेला ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ईश्वर लाल तेड़वा, लादूलाल, बन्ना लाल, सिंगर हीरालाल, उदयलाल, नारायण, कैलाश, अम्बालाल, हरदेव, सुखदेव तेड़वा, सुखदेव भड़ाना, नेनूराम, मियाराम, महाराम,देबीलाल, सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन एवं नृत्य के माध्यम से धार्मिक वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया।
महोत्सव में पुजारी देवकरण पोसवाल ने आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, हवन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है।